CM Pratigya Yojana 2026 : अगर आप बिहार राज्य के 18 से 28 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवा हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव (Internship), स्किल डेवलपमेंट और आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
Contents
hide
इस मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM-PRATIGYA) के तहत योग्य युवाओं को 3 महीने से 12 महीने तक की निःशुल्क इंटर्नशिप दिए जाएंगे, साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ₹4,000 से ₹6,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह योजना शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को भरने का एक सशक्त माध्यम है।


