APAAR ID Registration 2026 : शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education), भारत सरकार द्वारा देश के सभी छात्रों के लिए एक यूनिक और स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान पत्र जारी किया जा रहा है, जिसे APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) कहा जाता है। यदि आप स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र हैं, तो APAAR ID से जुड़ी जानकारी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।
अपार आइडी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों की पूरी शैक्षणिक यात्रा को डिजिटल रूप से सुरक्षित, पारदर्शी और आसान बनाना है। यह आईडी छात्र की पहचान को एक पंजीकृत विद्यार्थी के रूप में प्रमाणित करती है और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड, क्रेडिट्स, डिग्री व प्रमाण पत्रों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है।