Bihar Farmer ID Registration 2026 : बिहार राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ देने के उद्देश्य से Bihar Farmer ID Registration 2026 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। Farmer ID एक यूनिक पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से किसान कृषि विभाग की योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, अनुदान और अन्य किसान कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
जो किसान लंबे समय से Farmer ID रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है जिससे किसानों को कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़ें और वे घर बैठे आवेदन कर सकें।










