Bihar SSC Inter Level Vacancy 2025 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में इंटर स्तरीय अलग – अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस अधिसूचना के अनुसार inter level के कुल 24,492 को भरने की प्रक्रिया अगले महीने अक्टूबर से शुरू होगी। इस भर्ती में निम्नवर्गीय लिपिक, फाइलरिया इंस्पेक्टर, सहायक अनुदेशक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी जैसे 94 पद शामिल हैं।
आपको बता देना चाहते है कि आप इन पदों के लिए 15 अक्टूबर, 2025 से ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15.01.2026 (Extended) तक की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।


