MPESB Group 1 and 2 Recruitment 2026 : अगर आप भी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो MP सरकार ने बहुत से पदों पर अलग-अलग विभाग में नौकरियाँ निकली है। आपको बता दें कि Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर MPESB Group 1 Sub Group 2 Recruitment 2026 के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस नोटिफिकेशन में MPESB ने Medical Social Worker, Assistant Statistical Officer, Psychiatric Social Worker और Clinical Psychologist जैसे 18 अलग-अलग डिपार्टमेंट में कुल 474 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
अगर आप भी इन नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार है वे 24 दिसंबर 2025 से MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 January 2026 (Date Extended) तक है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में जायगी।



